{"_id":"67cb45ecea402dba5307008c","slug":"the-wife-did-not-give-him-water-the-husband-divorced-her-shamli-news-c-27-1-smrt1009-144585-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पत्नी ने नहीं दिया पानी, पति ने दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पत्नी ने नहीं दिया पानी, पति ने दे दिया तलाक
Sat, 08 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पत्नी ने पानी नहीं दिया तो शौहर ने तीन तलाक बोल दिया...मसला पुलिस तक पहुंच गया। अब काउंिसलिंग चल रही है। पति और पत्नी के बीच दरक रहे रिश्तों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। अधिकांश मामलों में सहनशीलता की कमी और इगो आड़े आ रही है। छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच अलगाव बढ़ रहा है। परिवार परामर्श केंद्र के आंकड़े यह तस्वीर साफ करने के लिए काफी हैं।
केस नंबर एक : दाल में नमक कम पर हुई रार : थाना कोतवाली देहात के एक गांव निवासी युवक और उसकी पत्नी का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। जब दोनों को बुलाकर सुनवाई की गई तो महिला से दाल में नमक कम रह गई थी, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पत्नी मायके चली गई और फिर दोनों एक दूसरे की कमियों को ढूंढने लगें। उक्त युवक की पहले दो और शादी टूट चुकी हैं।
केस नंबर दो : मुंह दिखाई के पैसे मांगने पर हो गए अलग : एक मामला पुलिस के पास ऐसा भी पहुंचा, जिसमें शादी होने के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे मुंह दिखाई में मिले पैसों को मांगना शुरू कर दिया। पति को शराब की लत थी, पैसा नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। मामले में समझौता होने के बजाए एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
केस नंबर तीन : परिवार से अलग रहने की रखी शर्त : शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती का विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। जब दोनों से बात की गई तो युवक अपनी पत्नी को ले जाने के लिए राजी हुआ। मगर पत्नी ने शर्त रख दी कि पहले संयुक्त परिवार से अलग हो जाओ। संवाद