फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wheel of sugar mills will not rotate in October

अक्तूबर में नहीं घूमेगा शुगर मिलों का पहिया

Sat, 24 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The wheel of sugar mills will not rotate in October
शामली। इस बार गन्ना जल्दी तैयार हो गया है। कोल्हू करीब एक महीने से चल रहे हैं, लेकिन शुगर मिलों की स्थिति को देखकर अक्तूबर माह में पेराई शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे। कुछ दिन पहले तक गन्ना विभाग अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मिलों का संचालन शुरू करने की बात कह रहा था, लेकिन अब एक-दो नवंबर तक दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष जिले की थानाभवन चीनी मिल एक नवंबर, शामली मिल पांच नवंबर और ऊन चीनी मिल ने सात नवंबर को अपना गन्ना पेराई सत्र चालू किया गया था। इस साल गन्ना रकबा लगभग दस हजार हेक्टेयर बढ़ा हुआ है और गन्ना तैयार भी पहले हो गया है। कुछ दिन पहले तक गन्ना विभाग के अफसरों ने दशहरे के तुरंत बाद चीनी मिलों का पेराई सत्र चालू करने का दावा किया था। मगर अब ऊन चीनी मिल 31 अक्तूूबर, थानाभवन चीनी मिल एक नवंबर और शामली मिल का पेराई सत्र दो नवंबर को शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल 28-29 अक्तूबर को गन्ना इंडेंट गन्ना समितियों को जारी कर देगी। 30 अक्तूबर को खरीद केंद्रों और 31 अक्तूबर को गेट का तौल शुरू कर देंगे। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि चीनी मिल एक नवंबर को पूजन के साथ चालू हो जाएगी। 27 अक्तूबर को गन्ना खरीद का इंडेंट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया और वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल दो नवंबर को पेराई चालू करेगी। 28 अक्तूबर को समितियों को गन्ने का इंडेंट जारी करेगी। 30 अक्तूबर को गन्ना तौल केंद्र चालू किए जाएंगे। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी 27-28 अक्तूबर से चीनी मिलों का गन्ना इंडेंट जारी हो जाएगा। 30 अक्तूबर से गन्ना तौल शुरू हो जाएगी।
----------------
थानाभवन की अधिक, ऊन में कम गन्ना रिकवरी
22 अक्तूबर को जिले की चीनी मिलों की गन्ना रिकवरी रिपोर्ट के मुताबिक बजाज समूह की थानाभवन मिल की रिकवरी सबसे अधिक अच्छी रही थी। थानाभवन मिल की गन्ना की रिकवरी 8.70 प्रतिशत, शामली मिल की रिकवरी 8.60 प्रतिशत और ऊन चीनी मिल की रिकवरी 8.48 प्रतिशत औसत आया।
-----------
गन्ना पर्चियों का मोबाइल एसएमएस भेजा
शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि खतौली मिल के गन्ना इंडेंट मिलने के बाद खतौली चीनी मिल के 100 किसानों को गन्ना पर्चियों का मोबाइल एसएमएस भेजा गया है।

-------
किसानों के सामने पशु चारे की समस्या
किसानों के पास पशु चारा खत्म हो गया है। साथ ही गेहूं बुवाई को खेत भी खाली करने हैं। बनत निवासी ओमप्रकाश, टिटौली निवास किशन सिंह ने बताया कि खेत खाली करने के लिए कोल्हुओं पर सस्ते दाम पर गन्ना बेचना पड़ रहा है। पशु चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed