फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wedding procession left after four hours after the agreement was reached.

Shamli News: समझौता होने पर चार घंटे बाद रवाना हुई बरात

Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession left after four hours after the agreement was reached.
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे गांव के रहने वाले युवक पर उसके साथ प्रेम विवाह करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

इस मामले में युवती ने थाने पर युवक व उसके पिता के खिलाफ पहले रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शादी रुकवाने की मांग की थी। इस मामले में युवती व युवक पक्ष के लोगों की बुधवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर चार घंटे बाद बरात रवाना हुई। युवती युवक की शादी कराने के लिए राजी हो गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे गांव के युवक ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद युवक उसे गुरुग्राम में कंप्यूटर की पढ़ाई के बहाने ले गया। वहां पर युवक ने उसके साथ संबंध बनाए थे। पीड़िता ने युवक पर प्रेम विवाह करने का आरोप लगाया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि अब युवक दूसरी युवती से शादी कर रहा है और बुधवार को उसकी बरात जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में जाएगी। पुलिस ने युवक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को युवती और उसके परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह गढ़ीपुख्ता पुलिस ने युवक के घर जाकर बरात को रोक दिया। इस दौरान वहां पर हंगामा हो गया। इसके बाद जिम्मेदार लोगाें की मौजूदगी में युवती के घर पर पंचायत हुई। पंचायत में युवक पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक चली पंचायत में समझौता हो गया। समझौता होने पर चार घंटे बाद दोपहर को बरात रवाना हुई। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed