फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weather became warm due to the sunshine since morning, the temperature increased

Shamli News: सुबह से निकली धूप से मौसम गर्म, तापमान बढ़ा

Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The weather became warm due to the sunshine since morning, the temperature increased
शामली में एम एसके रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती महिला । संवाद - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
शामली। जिले में बारिश व ओलावृष्टि के अगले दिन शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिले में बारिश व ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई थी। शुक्रवार सुबह से ही धूप निकलने से मौसम में गर्म रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। लोग धूप से बचने के लिए मुंह व सिर पर कपड़ा बांधकर और छाता लगाकर जाते हुए दिखाई दिए। शाम को धूप हल्की होने से गर्मी का असर कम हुआ। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा से चलती रही। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम शुष्क रहने और तीन व चार मई को गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed