खेड़ी बैरागी गांव के तालाब का पानी घरों में घुुसा
शामली। खेड़ी बैरागी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने तालाब का पानी ग्रामीणों के मकानों में घुस जाने की शिकायत करते हुए जलभराव की निकासी किए जाने की मांग की है।
सोमवार को खेड़ी बैरागी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। गांव के तालाब का पानी ग्रामीणों के मकानों में घुस गया है। जलभराव के कारण मकानों के गिरने की संभावना है। तालाब के गंदे पानी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने गांव की जलनिकासी की मांग की है। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में पूर्व उप प्रमुख सोमपाल, भूूरा, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, जोगेंद्र, अंकित कुमार, रामअवतार, रुपेंद्र, नीशु, निखिल कुमार,जितेंद्र, आजाद, अजमेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।