फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The water level of Yamuna river decreased by 15 centimeters

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटा

Sat, 26 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna river decreased by 15 centimeters
कैराना। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश बंद होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 229.15 मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को 15 सेंटीमीटर घटकर 229 मीटर रह गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से 31,500 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था, जिससे जलस्तर बढ़कर 229.45 मीटर तक पहुंच गया था। यह स्तर खतरे के निशान से 2.05 मीटर नीचे रहा। इसके बाद पहाड़ों पर बारिश रुकने से बैराज पर पानी का दबाव भी कम होने लगा। शुक्रवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा घटकर 14,523 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। जलस्तर में गिरावट का यही प्रमुख कारण रहा
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर घटा, फिर बढ़ने की आशंका

झिंझाना। यमुना नदी का जलस्तर घटने से किसानों को राहत मिली, लेकिन शुक्रवार शाम हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए 9554 क्यूसेक पानी से शनिवार तक जलस्तर फिर बढ़ सकता है। ड्रेनेज विभाग की टीम सतर्क है और कटान प्रभावित क्षेत्रों पर निगरानी जारी है। फिलहाल बाढ़ जैसी कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊदपुर के किसान अनुज कुमार ने बताया कि जलस्तर कम जरूर हुआ है, लेकिन बैराज से पानी छोड़े जाने की खबर के बाद फिर चिंता बढ़ गई है। भड़ी निवासी नाजिम ने कहा कि रात में पानी चढ़ने की संभावना के चलते किसान पूरी तरह निश्चिंत नहीं हो पा रहे हैं। नाई नगला के महिपाल ने बताया कि जल कटाव लगातार हो रहा है, जिससे फसलें खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed