{"_id":"6a1887004904c1eace01a0e6","slug":"the-ward-boy-was-given-the-responsibility-of-taking-care-of-the-pots-shamli-news-c-26-1-sal1002-166406-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वार्ड बॉय को गमलों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वार्ड बॉय को गमलों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन
सीएचसी से गमला चोरी होने के बाद निगरानी बढ़ाई, तीन बार होगी गिनती
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर से पौधे सहित गमला चोरी होने के बाद निगरानी के लिए चिकित्साधीक्षक ने वार्ड बॉय को जिम्मेदारी सौंपी है। वार्ड ब्वाय को निर्देशित किया है कि दिन में तीन बार गमलों की गिनती करें। अगर कहीं से गमला गुम मिलता है तो उसकी जानकारी दे।
दो दिन पहले सीएचसी परिसर से पौधे सहित गमला चोरी हो गया था। गमला चोरी होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने इसे लापरवाही मानते हुए अपने सहित सभी कर्मचारियों पर चार-चार रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया और तुरंत नया गमला पौधे सहित लगवाया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल परिसर में अलग अलग प्रजाति के कुल 121 पौधे गमलों में लगाए गए हैं। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए वार्ड बॉय सोनू को विशेष रूप से गमलों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।