फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The walls of the house were built, now waiting for the roof

मकान की दीवारें तो बनीं, अब छत का इंतजार

Wed, 16 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
The walls of the house were built, now waiting for the roof
अधूरा पड़ा थानाभवन में ओमवती का मकान - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। पहले तो एक परिवार नए मकान की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहा और जब उम्मीद जगी तो वह भी आधी अधूरी रह गई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की दूसरी किस्त नहीं मिलने से मकान की दीवारें ही बन पाईं हैं। अब यह परिवार किराये के मकान में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी ओमवती के पति की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार में ओमवती के अलावा दो लड़के भी हैं। दोनों लड़के मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पहली किस्त के रूप में नवंबर 2019 में 50 हजार रुपये मिले थे। उसने पुराना मकान तोड़कर नए मकान की नींव रख दी। कुछ दीवारों तक तो निर्माण हो गया, लेकिन लिंटर नहीं पड़ सका। वह दूसरी किस्त के लिए नगर पंचायत और अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। मगर कहीं सुनवाई नहीं हो रही। वह फिलहाल एक हजार रुपये महीना के किराये के मकान में रहकर अपना जीवन काट रही हैं।
विज्ञापन

----------------------
यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर गरीब परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। - रफत परवीन, चेयरमैन नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed