फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wall of the school fell during the rain, the ground sank

Shamli News: बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार गिरी, जमीन धंसी

Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The wall of the school fell during the rain, the ground sank
शामली, झिंझाना। क्षेत्र के गांव जमालपुर में बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। विद्यालय परिसर की जमीन भी धंस गई। गनीमत रही कि स्कूल में कोई बालक नहीं था। ग्राम प्रधान ने फर्श और दीवार को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का नया सत्र तीन जुलाई से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर में शुक्रवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की जमीन धंस गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई बालक नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि अधिक वर्षा होने से गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। इस कारण पास के खेत भी जलमग्न हो गए। पानी ने नीचे मिट्टी को काट दिया। इससे इस स्कूल की दीवार और परिसर में जमीन में धंस गई। ग्राम प्रधान बबलू ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय का भवन पुराना है और बराबर में खेत में पानी भरा होने से ऐसा हुआ। प्रधान ने ग्रामीणों को फर्श और दीवार को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed