फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wall of fraud standing in the path of worship

Shamli News: इबादत के रास्ते में आ रही ठगी की दीवार

Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The wall of fraud standing in the path of worship
शामली। हज और उमरा के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। थानाभवन क्षेत्र के 33 लोगों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संचालित गिरोह के सदस्य लगातार लोगों को फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे 60 हजार रुपये में उमरा और 1.10 लाख रुपये में हज कराने का झांसा देकर घर बैठे वीजा, टिकट और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का दावा कर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान संवाददाता ने एक दलाल से संपर्क कर उमरा जाने की इच्छा जताई तो उसने बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के 60 हजार रुपये में वीजा, टिकट और पूरी यात्रा कराने का दावा किया। उसने एयरपोर्ट और सऊदी अरब में सेटिंग होने की बात कहते हुए हज के लिए 1.10 लाख रुपये में पूरी व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दलाल ने कहा कि वीजा, टिकट, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था उनकी ओर से होगी और कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टिकट आदि सभी घर पर ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। तमाम सुविधाएं हमारी ओर से आपको को दी जाएंगी।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि हज और उमरा के लिए केवल अधिकृत एजेंसियों अथवा सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन करें।
अनजान नंबरों से आने वाले कॉल या सोशल मीडिया पर दिए जा रहे सस्ते पैकेज के झांसे में न आएं। सतर्क और जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed