फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The vote percentage of SP, BJP, BSP sometimes decreased and sometimes increased, that of Congress continuously decreased.

Shamli News: सपा, भाजपा, बसपा का मत प्रतिशत कभी घटा तो कभी बढ़ा, कांग्रेस का लगातार हुआ कम

Tue, 02 Apr 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The vote percentage of SP, BJP, BSP sometimes decreased and sometimes increased, that of Congress continuously decreased.
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर 35 साल के इतिहास की यदि बात की जाए तो भाजपा, सपा का मत प्रतिशत कभी बढ़ा तो कभी घटा है। जबकि कांग्रेस का लगातार कम हो रहा है। बसपा का किसी चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ जाता है तो किसी में कम हो जाता है। इस सीट पर इस बार भी भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी को जहां चुनाव मैदान में उतारा है वहीं, सपा से हसन परिवार की बेटी इकरा हसन और बसपा से श्रीपाल राणा चुनाव मैदान में है। अब जीत किसकी होती है यह तो मतगणना के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 1991 के चुनाव की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने 40.13 प्रतिशत मत प्राप्त किए। इसी तरह वर्ष 1996 में भाजपा से निरंजन सिंह मलिक ने 24.29 , वर्ष 1998 में भाजपा से वीरेंद्र वर्मा 40.13, वर्ष 20 09 में भाजपा से हुकुम सिंह ने 35.96 प्रतिशत, वर्ष 2014 में भाजपा से हुकुम सिंह ने 50.54, वर्ष 2018 में भाजपा की मृगांका सिंह ने 46.51, वर्ष 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने 50.43 ने मत प्राप्त किए। यानी भाजपा का मत प्रतिशत कभी घटा तो कभी बढ़ा।
विज्ञापन

इसी तरह वर्ष 1989 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बशीर अहमद ने 35.43 प्रतिशत मत प्राप्त किए।वर्ष 19 91 में कांग्रेस प्रत्याशी बशीर अहमद सिर्फ 11.04 प्रतिशत मत ही प्राप्त कर सके। वर्ष 2014 में कांग्रेस से कंवर हसन ने 14.13 प्रतिशत मत प्राप्त किए। 2019 में कांग्रेस के हरेंद्र मलिक ने 6.17 प्रतिशत मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1996 में सपा से मुनव्वर हसन ने 19.39 प्रतिशत मत प्राप्त किए। वर्ष 1998 में सपा से मुनव्वर हसन ने 31.50, वर्ष 2009 में सपा से शहजान मसूद ने 17.21, वर्ष 2014 में सपा के नाहिद हसन ने 29.39, वर्ष 2019 में सपा की तबस्सुम बेगम ने 42.23 मत प्राप्त किए। यानी सपा का मत प्रतिशत कभी बढ़ा तो कभी घटा।

इसी तरह वर्ष 1989 में बसपा से मौ. इस्लाम ने 2.48 प्रतिशत, वर्ष 1996 में बसपा से रामकिशन कश्यप ने 22.88, वर्ष 19 98 में बसपा से सुधीर कुमार गोयल ने 8.16, वर्ष 2009 में बसपा से तब्सुम हसन ने 39.05 प्राप्त किए। यानी बसपा का मत प्रतिश त कभी बढ़ा तो कभी घटा।इसी वर्ष 1996 में रालोद से अमीर आलम 29.82, वर्ष 2014 में रालोद से करतार सिंह भडाना ने 3.81, वर्ष 2018 में रालोद की तबस्सुम हसन ने 51.26 प्रतिशत मत प्राप्त किए। यानी कभी मत प्रतिशत बढ़ा तो कभी घटा।


वर्ष 2019 में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों को मिले मत, प्रतिशत के आधार प र
भाजपा के प्रदीप चौधरी ने 50.43
सपा की तबस्सुम बेगम ने 42.23
कांग्रेस के हरेंद्र मलिक ने 6.17 प्रतिशत
वर्ष 2018
रालोद की तबस्सुम हसन ने 51.26 प्रतिशत
भाजपा की मृगांका सिंह ने 46.51

वर्ष 2014
भाजपा के हुकुम सिंह ने 50.54
कांग्रेस से कंवर हसन ने 14.13
रालोद से करतार सिंह भडाना ने 3.81
सपा के नाहिद हसन ने 29.39
वर्ष 2009
बसपा से तब्सुम हसन ने 39.05
भाजपा से हुकुम सिंह ने 35.96 प्रतिशत
सपा से शहजान मसूद ने 17.21
वर्ष 1998
भाजपा से वीरेंद्र वर्मा 40.13
सपा से मुनव्वर हसन ने 31.50
बसपा से सुधीर कुमार गोयल ने 8.16
वर्ष 1996
रालोद से अमीर आलम 29.82
भाजपा से निरंजन सिंह मलिक ने 24.29
बसपा से रामकिशन कश्यप ने 22.88
सपा से मुनव्वर हसन ने 19.39
वर्ष 1991
भाजपा से उदयवीर सिंह ने 40.13
कांग्रेस से बशीर अहमद ने 11.04
वर्ष 1989
जनता दल से हरपाल सिंह ने 58.76
कांग्रेस से बशीर अहमद ने 35.43
बसपा से माे. इस्लाम ने 2.48प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed