{"_id":"63d407295e428c52cf405120","slug":"the-villagers-thrashed-the-electricity-department-team-as-hostages-shamli-news-c-14-1-94439-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली विभाग की टीम को बदमाश समझ ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली विभाग की टीम को बदमाश समझ ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
-लोहरीपुर गांव में बिजली चोरों के खिलाफ सुबह के रेड अभियान के तहत पहुंचे थी बिजली टीम
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया बंधनमुक्त, जेई ने दी थाने में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव लोहरीपुर में विद्युत चोरों के खिलाफ मॉर्निंग रेड अभियान के तहत चेकिंग करने गई टीम को आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने बदमाश समझकर बंधक बना लिया। विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम को बंधन मुक्त कराया। विद्युत विभाग के जेई ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी रोकने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान चला रखा है। खंद्रावली विद्युत उपकेंद्र के जेई किशोर गौतम अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांव लोहरीपुर में चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। विद्युत विभाग की टीम ने ग्रामीण इरफान व वकील के घर में बिजली चोरी पकड़कर वीडियो बना ली। जैसे ही टीम वापस लौट रही थी तो दोनों ग्रामीणों ने गांव में बदमाश घुसने का शोर मचा दिया और मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विद्युत विभाग की टीम को बंधक बना लिया। दोनों आरोपियों ने जुनेद, सुफियान, आजम, वसीम, साबिर के साथ मिलकर विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन से वीडियो भी हटा दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम को बंधन मुक्त कराया। विद्युत विभाग के जेई किशोर गौतम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जेई किशोर गौतम का कहना है कि शुक्रवार सुबह भी जुनैद नाम के एक युवक ने बिजली घर पर आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर कार में सवार होकर गेट पर पहुंचकर संविदाकर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी है।