फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The villagers have beaten up to an old man in Shamli, police arrested two youths after video viral

UP: शामली में वृद्ध के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, दो गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 04:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

UP News : शामली में एक वृद्ध के साथ जमकर मारपीट की गई। दो युवकों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
The villagers have beaten up to an old man in Shamli, police arrested two youths after video viral
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक वृद्ध की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, वृद्ध की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मसावी निवासी वृद्ध के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित वृद्ध व्यक्ति फुरकान ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में कपड़ा बेचने का कार्य करता है। मारपीट करने वाले दोनों युवक नौशाद और शहजाद भी उसके साथ हिमाचल प्रदेश में ही कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि युवकों ने उससे कुछ रुपये लिए थे। अपने रुपये मांगते हुए कई महीने हो गए लेकिन, रुपये नहीं दिए। मंगलवार को जब पीड़ित फुरकान इनके घर अपने रुपये मांगने गया तो दोनों भाइयों ने एक राय होकर डंडे और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। जिसकी वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। एसपी अभिषेक का कहना है कि वीडियो 11 जुलाई की है। आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed