{"_id":"6441235e42c9cd6a850d6ac8","slug":"the-villagers-created-a-ruckus-and-stopped-the-construction-work-in-the-school-shamli-news-c-31-1-smrt1003-312-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्रामीणों ने हंगामा कर विद्यालय में निर्माण कार्य को रुकवाया\n\n\n\n- बिजवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्रामीणों ने हंगामा कर विद्यालय में निर्माण कार्य को रुकवाया - बिजवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 3
बिनौली।
बिजवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कार्य रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम बागपत से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
बिजवाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में जर्जर भवनों की नीलामी करने के बाद इन्हें ध्वस्त कर दिया गया था। अब उनके स्थान पर नवीन दो कमरे, ऑफिस व बरामदे का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। गुरुवार को ग्रामीण एकत्र होकर विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह विद्यालय में घटिया सामग्री नहीं लगने देंगे। उन्होंने डीएम बागपत से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर सोनू, ओमप्रकाश, ईश्वर, किरण, चरण सिंह, राजकुमार, कपिल, रवि, राजीव वाल्मीकि, इंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जब ठेकेदार सिद्धार्थ से बात की गई तो उसने बताया कि वह मानक के अनुसार निर्माण कार्य करा रहा है।