फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The video recording of the meeting will be

सभाओं की होगी वीडियो रिकार्डिंग

Thu, 19 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The video recording of the meeting will be
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधान सभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक शंभू यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक धन के प्रभाव पर नियंत्रण करने के लिए राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च, प्रचार एवं चुनावी सभाओं की वीडियोग्राफी कर प्रतिदिन अनुमानित चुनाव खर्च की रिपोर्ट व्यय समिति एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व व्यय प्रेक्षक को देनी होगी।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव व्यय प्रेक्षक शंभू यादव ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम आदि की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी द्वारा किए गए दैनिक निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन व्यय के लेखों कर रख रखाव अनिवार्य होगा। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में जनसभा जुलूस और रैलियों की रिकार्डिंग के लिए वीडियो निगरानी टीम वीडियोग्राफी करेगी। जिससे चुनाव खर्च का अनुमान लगाया जा सके। 
विज्ञापन


व्यय प्रेक्षक ने उड़न दस्ते, स्थैतिक निगरानी टीम को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में अवैध नगदी का आदान प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं जो मतदाता को घूस देने के लिए प्रयोग में लाई जा रही हों। उसका पता लगाकर जब्ती की कार्रवाई कर उसकी वीडियोग्राफी भी करें। उन्होंने शस्त्र, गोला, बारूद, नगदी, अवैध शराब आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने और उन्हें जब्ती की कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण और अनुवीक्षण समिति को मीडिया, विज्ञापन आदि के प्रकाशन की सूचना मिलती है तो वे व्यय     प्रेक्षक को रिपोर्ट देंगे जो प्रत्याशी  के चुनाव खर्च में शामिल होंगे।    बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, उप जिलाधिकारी शामली एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी   कैराना भानुप्रताप यादव, उप जिलाधिकारी ऊन विजय प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed