{"_id":"60943a308ebc3ec19c51be91","slug":"the-video-of-the-young-man-s-fire-from-viral-shamli-news-mrt5373237191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली, चौसाना। सकौती-नाईनगला के किसानों के बीच मारपीट के दौरान युवक द्वारा तमंचे से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने पर उसे ही शांति भंग में चालान कर दिया। उधर, एक पक्ष ने अपना वीडियो वायरल कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चौसाना क्षेत्र के गांव सकौती में 30 मई को जमीन विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे एक पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। एक सप्ताह बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें एक वीडियो में युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी वीडियो में एक पक्ष के व्यक्ति ने अपने को पीड़ित बताते हुए पुलिस पर मुकदमा नहीं लिखे जाने पर उच्चाधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।