फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The victim pleaded with CM for action

पीड़िता ने सीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The victim pleaded with CM for action
कैराना। कस्बा निवासी एक महिला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी व जिलाधिकारी को मेल के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा। पीड़िता ने बताया कि 15 मई कि सुबह 4 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर उसके घर में घुस आया था और उसे बदनीयती से पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। विवाहिता ने बताया कि मामले की शिकायत जब उसने ससुरालियों से की तो ससुरालियों ने भी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे उसके दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान उसने कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि एसपी ऑफिस के बाहर बैठे पुलिसकर्मियों ने भी शिकायती पत्र लेकर उसे टरका दिया था। पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed