फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The VDO suspended jam Clkane

जाम छलकाने वाला वीडीओ निलंबित

Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The VDO suspended jam Clkane
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कांधला। ब्लाक कार्यालय परिसर में बैठकर शराब पीने और किसान को पीटकर घायल करने के मामले को डीएम ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार अपने सफेदपोश दोस्त और एक अन्य व्यक्ति के साथ कांधला ब्लाक कार्यालय पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव घसौली निवासी किसान नीटू वहां पहुंचा, तो उसके साथ गाली गलौज की और पीटकर घायल कर दिया था। नीटू ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके के फोटो भी खींच लिए थे। सोमवार को नीटू ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तथा मौके के फोटो भी सार्वजनिक कर दिए।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कांधला ब्लाक के बीडीओ राजेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उधर, डीएम ने बताया कि ब्लाक कार्यालय परिसर में बैठकर शराब पीने का मामला गंभीर है। आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार को सौंप दी गई है। जांच पूरी करके जल्दी ही रिपोर्ट देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मी के बयान दर्ज 
बीडीओ राजेश कुमार ने मौके पर जाकर छानबीन की। वहां उन्होंने सफाई कर्मी संजीव कुमार का बयान दर्ज किया। कहा कि वीडीओ अपने दो साथियों सहित ब्लाक परिसर में ही सरकारी आवास के बरामदे में शराब पी रहे थे। बीडीओ का कहना है कि परिसर में शराब पीने की पुष्टि हुई है, लेकिन किसान के साथ मारपीट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 


भारतीय किसान मंच ने जताया रोष 
मामले की जानकारी होने पर भारतीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने भी पीड़ित किसान नीटू के घर जाकर मुलाकात की। मंच के उपाध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि यह मामला किसान दिवस में अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेंगे। उधर, पीड़ित किसान ने तहसील दिवस में पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed