फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The uproar of the municipal workers against the interference of the member husbands

सभासद पतियों के हस्तक्षेप को लेकर सफाईकर्मियों का हंगामा

Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The uproar of the municipal workers against the interference of the member husbands
पंप पर ईंधन भरवाने के लिए निजी व्यक्ति से पर्ची लेने का किया विरोध
विज्ञापन

शहर में कूड़ा उठाने का कार्य देर से शुरू हो सका
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पालिका के सफाई विभाग के वाहनों में ईंधन भरवाने के दौरान सभासद पतियों व कुछ सभासदों पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाकर पालिका कर्मियों ने शनिवार को पेट्रोल पंप पर हंगामा किया।
पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने बीती 30 जून को विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए समितियां गठित कीं। सफाई विभाग के सभी वाहनों जेसीबी, लोडर, पोकलेन, ट्रैक्टर, टेंपो, फॉगिंग मशीन आदि में डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति की देखरेख के लिए गठित निगरानी समिति में सभासद शायरा बानो व मालिनी गर्ग को नामित किया। इससे पहले वाहनों में पंप से ईंधन भरवाने के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव पर्ची जारी करती थीं। शनिवार सुबह करीब सात बजे पालिकाकर्मी वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए एमएसके रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां सभासद पतियों व कुछ सभासदों ने ईंधन भरवाने के लिए उनसे पर्ची लेने को कहा, लेकिन पालिका कर्मियों ने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि पालिका के अधिकारी या निगरानी समिति में नामित सदस्य से ही पर्ची ली जाएगी।
विज्ञापन

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के पालिका अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने भी निजी व्यक्ति से पर्ची लेने से इनकार कर दिया। उधर, सभासद पतियों और सभासद ने साफ किया कि पर्ची के बिना ईंधन नहीं मिलेगा। इससे पंप पर हंगामा हो गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव और कई अन्य सभासद भी पहुंच गए। यहां नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष से बात करने के पश्चात राखी यादव की पर्ची पर वाहनों में इँधन भरा गया। इस विवाद के चलते करीब एक घंटा देर से शहर में कूड़ा उठान शुरू हुआ। वहीं, पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने इस बाबत कुछ कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता करने का आरोप
अध्यक्ष नरेश महरोलिया और सचिव आजम खां की तरफ से डीएम जसजीत कौर को पत्र देकर अवगत कराया गया कि सभासद पतियों द्वारा व्यापक हस्तक्षेप किया जा रहा है। उनके द्वारा पालिका में बैठकर विभागों के रिकार्ड चेक किए जाते हैं। जिससे पालिका की गोपनीयता भंग होने के साथ कामकाज प्रभावित होता है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पंप पर पालिकाकर्मियों से अभद्रता की तथा कामकाज में बाधा डालने का प्रयास किया। इससे पालिकाकर्मियों में रोष है। उन्होंने डीएम से उन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed