{"_id":"60f3151f8ebc3e69097d797d","slug":"the-temperature-increased-the-humidity-made-it-miserable-shamli-news-mrt5478473170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ा, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ा, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
शामली। बीते दिनों हुई बारिश से मिली राहत के बाद गर्मी ने फिर से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बढ़ रहे तापमान, तेज धूप और उमस से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक रविवार को बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
रविवार से अगले सप्ताह लगातार मानसून सक्रिय होने से झमाझम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल रहा। दिन और रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोग चेन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गरम हवा चलने लोगों के पसीना नहीं सूख रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
पिछले कई दिनों से रात का तापमान स्थिर चल रहा। शनिवार को दिन का तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस भरी गर्मी और मौसम में नमी से रविवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
------------------
आज से फिर सक्रिय होगा मानसून
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रविवार से लेकर अगले शनिवार 24 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे लगातार झमाझम बारिश की संभावना बढ़ गई है। बारिश के बाद दिन का तापमान नौ डिग्री तक गिर सकता है। दिन का तापमान 27 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
-----------
बीते दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 जुलाई 32 27
14 जुलाई 31 26
15 जुलाई 32 27
16 जुलाई 36 27
17 जुलाई 37 27