फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature dropped by six degrees due to rain accompanied by a storm in the morning.

Shamli News: सुबह में आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान छह डिग्री गिरा

Fri, 12 Jun 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by six degrees due to rain accompanied by a storm in the morning.
शामली में गर्मी से बचाव को मुंह ढक्कर जाती महिलाएं।संवाद
शामली। जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। देर रात फिर से बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव के हालात बन गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह को मौसम में बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चली। आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। इसके बाद नौ बजे धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोग गर्मी में परेशान हुए। शाम तक धूप निकली रही।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की दीवार गिरी
जलालाबाद देहात निवासी अहसान कुरैशी घर की दूसरी मंजिल पर कमरे का निर्माण करा रहा है। कमरे की दीवारों का निर्माण हो चुका था अब लिंटर डलना था। बृहस्पतिवार सुबह परिवार नीचे घर में सो रहा था, तभी अचानक आए तेज तूफान में नवनिर्मित दीवार गिर गई। मलबा घर के बाहर खड़ी कार पर जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ, उस समय सभी परिजन घर के अंदर सो रहे थे और सड़क पर भी उस समय लोगों की आवाजाही नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed