फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team reached Bhabisa, the villagers did not conduct the test

भभीसा पहुंची टीम, ग्रामीणों ने नहीं कराई जांच

Thu, 13 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The team reached Bhabisa, the villagers did not conduct the test
भभीसा पहुंची टीम, ग्रामीणों ने नहीं कराई जांच
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव ताहिरपुर भभीसा में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके चलते टीम लौट गई। सीएचसी चिकित्साधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा ने बुधवार को सीएमओ व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज अवगत कराया था कि गांव ताहिरपुर भभीसा में पिछले दो दिनों में छह से अधिक लोगों की मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने अंदेशा जताया था कि गांव में कोरोना संक्रमण ने पैर ना पसार लिए हो। उन्होंने अधिकारियों से गांव में टीम भेजकर जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चिकित्साधीक्षक ने चार सदस्यीय टीम को गांव ताहिरपुर भभीसा में ग्रामीणों के कोरोना की जांच के लिए भेजा था, लेकिन ग्रामीणों ने टीम को किसी प्रकार का भी चेकअप कराने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में हुई मौतें स्वाभाविक थी और गांव में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। चिकित्साधीक्षक डॉ. रामबीर सिंह का कहना है कि इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही गांव के गणमान्य लोगों को साथ लेकर ग्रामीणों को समझा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed