फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team conducted joint survey of Shamli bypass of Meerut-Karnal Highway.

Shamli News: मेरठ- करनाल हाईवे के शामली बाईपास का टीम ने किया संयुक्त सर्वे

Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The team conducted joint survey of Shamli bypass of Meerut-Karnal Highway.
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास के मामले में डीएम रविंद्र सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच अधिकारियों की टीम ने शहर के अंबा विहार साईंधाम से सदर तहसील और अंबा विहार तक सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण रिपोर्ट सोमवार को डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास के मामले में डीएम रविंद्र सिंह की ओर गठित जांच टीम ने शाम के समय अंबा विहार साईंधाम से लेकर सदर तहसील और अंबा विहार तक सर्वे किया। सर्वे टीम में एसडीएम सदर विनय भदौरियां, सीओ सिटी श्याम सिंह, बागपत एनएचएआई के प्रबंधक ललित पाल, एनएचएआई के राजन पांडे शामिल रहे। एसडीएम सदर विनय भदौरिया ने बताया कि हाईवे और सुरक्षा के कारणों को देखते सर्वेक्षण किया गया है। सयुंक्त टीम अपनी रिपोर्ट डीएम रविंद्र सिंह को सोमवार को सौंपेंगी। विदित है कि सहारनपुर से तहसील की ओर जाने वाले शामली बाईपास पर उपरिगामी पुल का निर्माण किया जा रहा था। डीएम और एडीएम की अध्यक्षता में बैठक में उपरिगामी पुल का निर्माण रुकवा दिया था। जांच टीम गठित करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सर्वेक्षण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बलवा में उपरिगामी पुल के पास किसानों का धरना जारी
शामली। सर्विस लाइन की मांग को लेकर बलवा उपरिगामी में किसानों का बेमियादी धरना आज छठे दिन जारी रहा। किसानों ने कहा कि सर्विस लेन की मांग पूरी न होने तक उनका बेमियादी धरना जारी रहेगा। बेमियादी धरने में संजीव शास्त्री लिलौन प्रभात मलिक,इकबाल मलिक, अरविद झाल रविंद्र सिंभालका , अंकित, विकास भैंसवाल,पकंज बनत, वैशर प्रधान, राहुल बलवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed