फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The target of the first dose of anti-coronavirus exceeded

जिले में कारोनारोधी टीके की पहली डोज का लक्ष्य हुआ पार

Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The target of the first dose of anti-coronavirus exceeded
जिले में कारोनारोधी टीके की पहली डोज का लक्ष्य हुआ पार
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक आयु के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग ने पार कर लिया है। इस आयु वर्ग में 938154 के सापेक्ष 938334 लोगों को टीके लगने पर टीकाकरण 100.02 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा किशोरों में 78.61 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।

जिले में पिछले साल 16 जनवरी 2021 को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से अधिक आयु वर्ग के 938154 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की पहली डोज के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। शासन के निर्देश के चलते स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटा हुआ था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को 6709 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। अब जिले में कुल 938334 लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है जो लक्ष्य के सापेक्ष 100.02 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग में 8741 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 15 से 18 साल के 3796 किशोरों को टीके लगे हैं। अब तक 75438 किशोरों को टीकाकरण हो चुका है,जो लक्ष्य का 78.61 प्रतिशत है। इसके अलावा 240 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। अब तक 7850 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य का 111 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पहली डोज के टीकाकरण की स्थिति:
आयु वर्ग - लक्ष्य - टीकाकरण - प्रतिशत
18 साल से अधिक - 938154 - 938334 - 100.02
15 से 18 साल के किशोर - 95970 - 75438 - 78.61
सतर्कता डोज - 7103 - 7850 - 111
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed