फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The survey found 2152 people with symptoms of corona

सर्वे में कोरोना के लक्षण वाले 2152 लोग मिले

Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The survey found 2152 people with symptoms of corona
सर्वे में कोरोना के लक्षण वाले 2152 लोग मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर पांच मई से 10 मई तक डोर टू डोर अभियान में 2152 लोग कोरोना के लक्षण वाले पाए गए, जिन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पांच से 10 मई तक डोर-टू-डोर चलाए गए विशेष अभियान में आंगनबाड़ी, आशा, संगिनी, एएनएम की 910 टीमें लगाई गई थीं। इस अभियान के तहत एक लाख 59 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया गया, जिनमें 2152 कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह अभियान दो दिन और चलाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। सर्वे के दौरान टीमों द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed