{"_id":"69b7016744cd9d4b7f094634","slug":"the-superintendent-of-police-sp-took-cognizance-of-a-photo-of-a-police-officer-violating-traffic-rules-on-a-motorcycle-and-issued-a-challan-of-rs-500-shamli-news-c-26-1-smrt1048-161451-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक पर नियम तोड़ते दरोगा की फोटो का एसपी ने लिया संज्ञान, 500 का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक पर नियम तोड़ते दरोगा की फोटो का एसपी ने लिया संज्ञान, 500 का कटा चालान
Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस के एक्स पर दरोगा की नियम तोड़ते फोटो की गई पोस्ट। स्रोत सोशल मीडिया
शामली। यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस खुद ही नियमों का उल्लंघन कर रही है। इस तरह का मामला गढ़ीपुख्ता क्षेत्र का सामने आया है। किसी व्यक्ति ने शामली पुलिस के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गढ़ी अब्दुल्ला खां में दरोगा बिना हेलमेट, बिना एचएसआरपी वाली बाइक पर गश्त कर रहे हैं, जबकि आम लोगों के लिए सभी नियम लागू है। व्यक्ति ने पोस्ट में यूपी पुलिस से सवाल किया कि क्या इनका भी चालान कटेगा। इस पोस्ट पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और पोस्ट के जवाब में लिखा कि प्रकरण में यातायात नियमों के दृष्टिगत मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया है तथा प्रकरण की जांच सीओ थानाभवन के सुपुर्द की गई है।
एसपी ने बताया कि पोस्ट की गई फोटो में हेलमेट होना या न होना स्पष्ट नहीं है। पुरानी नंबर प्लेट यानि बिना एचएसआरपी की बाइक चलाने पर 500 रुपये का चालान किया गया है। जांच में सामने आया कि बाइक सहारनपुर के मुस्तफा के नाम पर है। दरोगा ने उससे बाइक खरीदी है, लेकिन अभी अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराई है। बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने के मामले की जांच सीओ थनाभवन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।