फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The superintendent engineer fell from the chair after hearing the threat of hostage

Shamli News: बंधक बनाने की धमकी सुन कुर्सी से गिरे अधीक्षण अभियंता

Fri, 21 Jul 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The superintendent engineer fell from the chair after hearing the threat of hostage
- एसई ने भाकियू पउप्र महासचिव पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर आज ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर घेराव और धरने का ऐलान किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला लगाकर अधीक्षण अभियंता को बंधक बनाने की बात कही। जिसे सुनकर घबराए अधीक्षण अभियंता कुर्सी से गिर गए और उनकी तबियत बिगड़ गई।


शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता पउप्र के महासचिव कपिल खाटियान और युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। जहां तमाम मांगों को लेकर उन्होंने घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय में बैठकर अधीक्षण अभियंता रामकुमार से वार्ता करते हुए भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने उनके कार्यालय पर ताला लगाकर बंधक बनाने की बात कह दी। जिसे सुनकर अधीक्षण अभियंता रामकुमार जो पहले से हृदय के मरीज बताए जाते हैं, उनकी तबियत बिगड़ गई और वह कुर्सी से नीचे गिर गए। उनकी हालत देख विभागीय कर्मचारी तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने भाकियू नेता कपिल खाटियान पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं इस पूरे मामले पर कपिल खाटियान का कहना है कि अधीक्षण अभियंता का आरोप पूरी तरह निराधार है। वह वहां किसानों के साथ उनकी समस्या लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed