{"_id":"5e0b9b808ebc3e87d700dd46","slug":"the-sun-came-out-during-the-day-chill-remained-intact-shamli-news-mrt4614615188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में निकली धूप, ठिठुरन रही बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में निकली धूप, ठिठुरन रही बरकरार
विज्ञापन
शामली रात्री में फैला कोहरा
- फोटो : SHAMLI
दिन में निकली धूप, ठिठुरन रही बरकरार
शामली। कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं के चलने से दिन भर ठिठुरन भी जारी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे सप्ताह कड़ाके की सर्दी पडे़गी। अभी सर्दी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार को सुबह मौसम एकदम साफ हो गया। दिन निकलते ही सुबह के समय धूप निकली। दोपहर होते होते धूप तेज हो गई और लोगों को सर्दी से राहत मिली। पूूरे दिन धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा, लेकिन शीत लहर चलने से ठिठुरन भी जारी रही। मौसम साफ रहने से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रही। फरियादी भी कार्यालयों में समस्याएं लेकर पहुंचे। वहीं बाजारों में भी खासी चहल पहल रही। ग्राहकों के आने से व्यापारी भी खुश नजर आए।
वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को मौसम में सुधार आया है, लेकिन फिलहाल सर्दी से निजात नहीं मिलने वाली हैं। पूरे सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शामली सर्दी में गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में बस अडडे पर कपडा लपेट कर बैठी महिला व युवती- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन