फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The student had attacked the player

Shamli News: छात्रा ने कराया था खिलाड़ी पर हमला

Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The student had attacked the player
आर्दश मंडी पुलिस ने पकडे ​खिलाडी पर हमला करने के आरोपी । पुलिस - फोटो : नगर में एक दुकान के पास धमाचौकड़ी मचाते बंदर।
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी अंश पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। खिलाड़ी के शादी करने से इनकार करने पर छात्रा ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर खिलाड़ी की हत्या के प्रयास की प्लानिंग तैयार की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शामली के अटल विहार के रहने वाले उत्तम भाटी, पंसारियान मोहल्ले के रहने वाले राहुल कुमार और एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। राहुल ने पूछताछ में बताया कि मोहल्ले का मोनू पुत्र अशोक उसका दोस्त है। मोनू की साली अंश पुत्र कर्मपाल निवासी मुंडेट कला से मोबाइल फोन पर बातें करती था। छात्रा अंश से शादी करना चाहती थी, लेकिन अंश ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर मोनू व उसकी साली ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई ।
विज्ञापन


योजनानुसार पांच फरवरी को मोनू के साथ राहुल और उत्तम तथा मोनू के दोस्त रजत पुत्र सतीश निवासी मोहल्ला पंसारियान थाना कोतवाली शामली, भोला उर्फ शिवांशु पुत्र मुकेश निवासी एकता विहार कॉलोनी पानीपत हरियाणा, अतुल उर्फ गोडहेन्ड पुत्र मांगेराम निवासी अटल विहार शामली व अन्य दो तीन साथी ऊधम सिंह स्टेडियम के पास धर्मवीर काॅलोनी के पास खड़े हो गए। कुछ देर बाद अंश स्टेडियम से बाहर आया तो सभी ने बलकटी, फरसा व लोहे की सरियों से अंश पर हमला कर दिया। उसे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से भाग गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर बलकटी बरामद की गई है। एसपी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भाग गए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ आरोपी दिल्ली चले गए थे। वहीं से अन्य साथियों से पुलिस की गतिविधियों की जानकारी ले रहे थे। आरोपी मोनू फिजियोथेरेपिस्ट है जबकि अन्य आरोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं।

पांच दिन पहले ही तैयार की थी प्लानिंग
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना से पांच दिन पूर्व ही उन्होंने खिलाड़ी पर हमले की प्लानिंग तैयार की थी। खिलाड़ी स्टेडियम से कब आ रहा, कब जा रहा, इसकी निगरानी वह रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed