फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The struggle will continue till BJP is removed from power

भाजपा को सत्ता से हटाने तक संघर्ष जारी रहेगा

Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The struggle will continue till BJP is removed from power
महापंचायत में बोलते पूर्व सांसद अमीर आलम। - फोटो : SHAMLI
भाजपा को सत्ता से हटाने तक संघर्ष जारी रहेगा
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल महापंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। विरोधी दलों ने कहा कि सत्ता बदलने के लिए संघर्ष पहले शुरू हो जाना चाहिए था। भाजपा को सत्ता से हटाने का आंदोलन जारी रहेगा।
सपा नेता डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि दिल्ली से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का शुरू हुआ संघर्ष सर्वसमाज का बन गया है। सत्ता बदलने का यह संघर्ष बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था। प्रदेश में बिजली के दाम बढ़े हैं परंतु गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। सत्ता बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा। नए कृषि कानून के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले गिरफ्तारी दी थी। भैंसवाल की महापंचायत भाजपा सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने भी तख्त और ताज बदलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद की शर्तों पर गठबंधन करें दूसरे दल
शामली। पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने कहा कि किसानों की एकता और उनके संगठित होने से रालोद मजबूत होगा। रालोद को इस स्थिति में लाएं कि वह अपनी शर्तों पर दूसरे दलों से गठबंधन करे। रालोद नेता अशरफ अली खां ने रालोद की मजबूती से अगले चुनाव में जयंत चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों घोषित नहीं हुआ गन्ना मूल्य
शामली। महापंचायत में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नए कृषि कानूनों की आड़ में किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। गांधी जी, चौधरी चरण सिंह और सर छोटूराम की नीति से लोकतंत्र बचाया जाएगा। राहुल और प्रियंका गांधी नए कृषि कानून के विरोध में किसानों के साथ हैं। उन्होंने प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का नाम लिए बगैर कहा कि उनसे पूछ लें कि गन्ने का भाव आखिर क्यों नहीं घोषित करा पाए। छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल सिंह राठी ने कहा कि अब किसान जाग चुका है।

किसान कुर्बानी देने को तैयार
शामली। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत की आंखों में आंसू प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ थे। चौधरी अजित सिंह ने राकेश टिकैत को फोन करके कहा कि वह उनके साथ हैं। सुबह जयंत चौधरी पहुंच गए। इन किसान नेताओं के लिए हम हर तैयार हैं। वहीं, किसान कुर्बानी देने को तैयार हैं। कालखंडे खाप के बाबा संजय कालखंडे ने कहा कि किसानों की आवाज को सत्ता पक्ष के सांसदों ने सदन में नहीं उठाया। किसानों के दुख-दर्द में काम आने वाला व्यक्ति ही उनके लिए भगवान समान है।

महापंचायत में बोलते सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार

महापंचायत में बोलते सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार- फोटो : SHAMLI

गांव भैसवाल में महापंचायत में पूर्व विधायक पंकज मलिक

गांव भैसवाल में महापंचायत में पूर्व विधायक पंकज मलिक- फोटो : SHAMLI

महापंचायत में बोलते देश खाप के चौधरी सुरेन्द्र सिंह

महापंचायत में बोलते देश खाप के चौधरी सुरेन्द्र सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed