फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The streets were submerged due to rain, water entered the houses

बारिश से गलियां हुईं जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Sat, 18 Jul 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
The streets were submerged due to rain, water entered the houses
शामली कैराना रोड पर विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने बारसात से भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार सुबह हुई जबर्दस्त बारिश से शहर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया। करोड़ी रोड तथा सिलावर के रेलवे अंडरपास पानी से लबालब हो गए। वाहनों को पानी में डूबकर जाना पड़ा। बारिश होने से कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। खेतों में भी पानी जमा हो जाने से धान की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

शनिवार तड़के अच्छी बारिश हुई। इसके बाद करीब नौ बजे ताबड़तोड़ बारिश से शहर में जहां-तहां जलभराव के हालात हो गए। कलंदर शाह, कैराना रोड विद्युत विभाग कार्यालय, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, बैंड मार्केट, बड़ी माता मंदिर रोड तथा माजारा रोड पर जलभराव से परेशानी हुई। सिलावर एवं करोड़ी मार्ग के अंडरपास पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

-------------
भीषण गर्मी से मिली निजात
बारिश के बाद दिन का तापमान 33 डिग्री और रात के तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 10 किमी हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात मिली। सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग तेज धूप निकलने से उमस शुरू हो गई। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार से लेकर अगले शनिवार तक बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जल निकासी ठप होने से सिलावर में बने बाढ़ जैसे हालात
शामली। क्षेत्र के गांव सिलावर में जल निकासी ठप होने से रास्ते और कई घर जलमग्न हो गए। सड़कों पर बहते पानी को देखकर हालात बाढ़ जैसे नजर आए। घरों में पानी घुस जाने से कपड़े, बर्तन, राशन आदि सामान भी खराब हो गया।
शनिवार को सुबह हुई बारिश से गांव सिलावर में जलभराव हो गया। गांव निवासी अमित ने बताया कि गांव के पानी की निकासी चारों ओर बने नाले में होती थी, लेकिन निकासी के रास्तों पर अतिक्रमण कर लिया गया है तथा कूड़ा आदि डालकर बंद कर दिया गया है। इससे बारिश होते ही पानी रास्तों एवं घरों में घुस गया। पप्पू, राममल, बेगराज, इकबाल, सुखबीर, अमित कुमार, जितेंद्र, रमेश, कटार सिंह समेत करीब 25 घरों में बारिश का पानी भर गया। कई के इंजन, घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन, चारपाई आदि सामान डूब गया। हैंडपंप तक डूब गए। ग्रामीणों को पशुओं का दूध निकालने के लिए भी अलग स्थान पर ले जाना पड़ा। गांव में पश्चिमी की ओर मस्जिद के आसपास के घरों में हालात काफी खराब रहे। बेगराज के मकान में तो जमीन धंस गई है तथा दीवारें गिरने की खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी ठप हो जाने से जलभराव हुआ है। घरों में रखा सामान भीगने से काफी नुकसान हुआ है।

कोट...
बारिश के दौरान गांव की जल निकासी का रास्ता बंद हो गया था। उसे खुलवा दिया गया है। बारिश से कुछ जगह पानी भरा था, अब निकासी ठीक हो गई है। - उदयवीर सिंह, ग्राम प्रधान, सिलावर।

शामली रेलवे के अंडरपास में भरा पानी

शामली रेलवे के अंडरपास में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसाते से भरा पानी

शामली बरसाते से भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के सिलावर में बरसात से सडक पर भरा पानी

शामली क्षेत्र के सिलावर में बरसात से सडक पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र क गांव सिलावर में बरसात के पानी से घर में भरा पानी

शामली क्षेत्र क गांव सिलावर में बरसात के पानी से घर में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र क गांव सिलावर में बरसात के पानी से घर में भरा पानी

शामली क्षेत्र क गांव सिलावर में बरसात के पानी से घर में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

बरसात के कारण कैराना के इमामगेट बाजार में भरा पानी

बरसात के कारण कैराना के इमामगेट बाजार में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

मुसलाधार बारिश के कारण कैराना कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर निर्माणाधीन नाले में भरा बरसा?

मुसलाधार बारिश के कारण कैराना कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर निर्माणाधीन नाले में भरा बरसा?- फोटो : SHAMLI

बरसात के कारण कैराना के इमामगेट बाजार में भरा पानी

बरसात के कारण कैराना के इमामगेट बाजार में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed