फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The story of cutting off private parts turned out to be false

नशीला पदार्थ पिलाकर निजी अंग काटने की कहानी निकली झूठी

Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The story of cutting off private parts turned out to be false
निजी अंग काटने की कहानी निकली झूठी
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में एक दिन पूर्व चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर शरीर का अंग काटने की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने जांच कर 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। जिसमें युवक ने अपनी मर्जी से ऑपरेशन कराना स्वीकार किया है।

थानाभवन क्षेत्र के ग्राम सोंटा रसूलपुर निवासी शहजाद ने थानाभवन थाने में तहरीर दी थी कि थानाभवन व गढ़ीपुख्ता दो मंगलामुिखियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके शरीर का निजी अंग काट दिया। मामले में पुलिस ने शहजाद की तहरीर के आधार पर जब्बार उर्फ पिंकी, कालू उर्फ रेशमा तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। जिसमें शहजाद की कहानी झूठी पाई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शहजाद ने बताया कि वह अपनी मर्जी से लिंग परिवर्तन कराने के लिए गया था। शहजाद ने अपनी स्वेच्छा से अपना लिंग परिवर्तन कराने हेतु प्रंकुर हेल्थ केयर कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर सहारनपुर में ऑपरेशन कराया था। शहजाद ने बताया कि 26 अक्तूबर को अपने मित्र शादाब निवासी मोहल्ला चौधरान पट्टी कस्बा व थाना थानाभवन के साथ जाकर सोनू उर्फ सोनिया के नाम से वह भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed