फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The state can not make the second Kairana

प्रदेश में दूसरा कैराना नहीं बनने देंगे

Sat, 26 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 26 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The state can not make the second Kairana
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कैराना पलायन प्रकरण को उठाते हुए गुंडों को ललकारा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने दो, प्रदेश में कहीं पर भी कैराना जैसा हाल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भाषण की शुरुआत ही कैराना पलायन प्रकरण से की। कहा कि हम सुन रहे हैं कैराना से लोगों को भगाया जा रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर यूपी से कोई दूसरा कैराना नहीं होगा, कोई गुंडा छुट्टा घूमने नहीं पाएगा। गुंडे पुलिस से डरेंगे, पुलिस नहीं डरेगी। अखिलेश सरकार में पुलिस गुंडों से डर रही है। अमन चैन का शासन होगा। जेल के अंदर गुंडे होंगे, इतना सख्त प्रशासन होगा। 
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि भाजपा गरीब, नौजवान, किसानों के लिए समर्पित है। हर फैसला देश की जनता के हित में लिया जा रहा है।  नोटबंदी पर जो हल्ला मचा रहे हैं, उन्होंने विकास के नाम पर केवल धोखा दिया। वोटों की बिक्री का काम किया। वोट बेचकर नोट इकट्ठा किया। मुलायम सिंह एक सप्ताह का समय मांग रहे थे। उनके बेटे अखिलेश यादव की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। प्रदेश में बदहाली फैली है, अराजकता फैली है। क्या मुलायम सिंह यादव को अवैध खनन और माफियागीरी करके इकट्ठा किए काले धन को बदलने के लिए सात दिन का समय चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला करते हुए कहा कि बहनजी कह रही हैं भूकंप आ गया। कहीं भूकंप नहीं आया। गरीबों की गरीबी बेचकर जो नोट इकट्ठा किया, उसे खा खाकर आपका हाथी मोटा हो गया था। प्रधानमंत्री के फैसले से वह हाथी अब भैंस के बच्चे से भी छोटा हो गया। भ्रष्टाचार करके जो पैसा इकट्ठा किया, उसके बल पर वोट नहीं खरीद सकेंगे। जो गुंडे, अपराधी और माफिया काले धन की ताकत पर विधानसभा और संसद में पहुंच जाते थे, नोटबंदी ने उनका मार्ग बंद कर दिया है। इसीलिए बेचैनी हो रही है।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान नोट और आतंक की फैक्ट्री चलाता था। भारत के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट कर साबित कर दिया है कि भारतीय सेना में कितना दम है। कांग्रेस ने बीते 60 साल में जो कार्य नहीं किया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई साल में कर दिखाया। भारत का सिर विश्व में ऊंचा हुआ है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा।


वहीं, उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। युवाओं से आह्वान किया कि परिवर्तन की लहर में हिस्सा बनें। मौके पर सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल आदि नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed