{"_id":"5839d2274f1c1b967413c404","slug":"the-spark-came-from-the-stars-burned-65-acres-of-sugar-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों से निकली चिंगारी ने फूंक दिया 65 बीघा गन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों से निकली चिंगारी ने फूंक दिया 65 बीघा गन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। विद्युत निगम की लापरवाही और लाइनों की जर्जर हालत के चलते अलग-अलग जगह पर किसानों की लगभग 65 बीघा गन्ने की फसल जल हो गई।
दो दिन से तेज हवा चल रही है, जिसके कारण आम जन का जीना मुहाल हो गया।
वहीं जगह-जगह पर विद्युत लाइनों के ढीले होने और जर्जर हालत के चलते लाईनों में फाल्ट होने के कारण ऊन क्षेत्र के गांव भमेडी शाहपुर, और ढिढ़ाली में गन्ने की फसलों में आग लग गई। ऊन निवासी विनय पुत्र महेंद्र की 35 बीघा, रामकिशन की छह बीघा, मांगेराम की दो बीघा, सहेंद्र की चार बीघा तथा भमेड़ी शाहपुर निवासी बेगराज पुत्र अजब सिंह की 12 बीघे, और ढिंढाली निवासी अमनपाल व पदम सिंह की छह बीघे गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
किसानों ने आरोप है कि जर्जर लाइनों के संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद से किसान अपनी फसल को लेकर दुखी है। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर दी है।