फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The spa center had become a noose around the neck of the police

Shamli News: पुलिस के गले की फांस बन गया था स्पा सेंटर

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The spa center had become a noose around the neck of the police
शामली। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में हुई कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर चर्चाओं में हैं। शहर में भी कई स्पा सेंटर चल रहे हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक यह जानकारी भी नहीं है कि किसके पास लाइसेंस है। करीब डेढ़ साल पहले एक स्पा सेंटर पर की गई कार्रवाई पुलिस के गले की फांस बन गई थी। यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले शामली में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई कर पांच महिलाएं व युवतियों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने उनका चालान कर दिया था। इस कार्रवाई के अगले दिन पुलिस पर बेवजह उत्पीड़न करने और महिलाओं को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर हंगामा हुआ था। इस दौरान तीन महिलाओं ने विषैला पदार्थ खा लिया था। उनका कहना था कि उनके सेंटर पर कोई भी अनैतिक कार्य नहीं पाया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद उनकी जान बच गई थी। उस समय यह मामला पुलिस के गले की फांस बन गया था। यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। बताया गया है कि शामली में कई स्पा सेंटर चल रहे हैं। इनमें कितने के पास लाइसेंस है और कौन बिना लाइसेंस के चल रहा है। इसके बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं है। सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि शहर में चल रहे स्पा सेँटरों के लाइसेंस आदि के बारे में जांच की जाएगी। जो स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चलता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed