{"_id":"66ba70fdc420e761cc043074","slug":"the-sound-of-bam-bam-har-har-mahadev-echoed-in-the-pagodas-shamli-news-c-26-1-smrt1047-126270-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिवालयों में गूंजा बोल बम-बम, हर-हर महादेव का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिवालयों में गूंजा बोल बम-बम, हर-हर महादेव का जयघोष
Tue, 13 Aug 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
शामली गुलजारी वाला मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वांलू
शामली। सावन का चौथे सोमवार को सुबह से शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा । इस मौके पर जिले के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान आशुतोष को जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी रही। शिव ज्योर्तिलिंग पर बेल पत्र और पुष्प अर्पित करके दूध, दही, गंगा जल और शहद से जलाभिषेक के साथ साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय का जयघोष गूंजता रहा।
चौथे सोमवार को सुबह चार बजे शहर के शिवचाैक, हनुमान धाम के मनकामेश्वर मंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिवमंदिर, पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, दुुर्गा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड पर भोलेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव मंंदिर आदि शिवालयों में सुबह चार बजे से जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की शिवालयों पर लगनी शुरू हो गई थी। शिवालयों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और अनुष्ठान का कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा।