फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The seventh installment approved for the construction of new collectorate

नवीन कलक्ट्रेट के भवन निर्माण को सातवीं किस्त मंजूर

Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The seventh installment approved for the construction of new collectorate
शामली का निर्माणाधीन कलक्ट्रेट - फोटो : SHAMLI
नवीन कलक्ट्रेट के भवन निर्माण को सातवीं किस्त मंजूर
विज्ञापन

शामली। शासन ने आखिर नवीन शामली कलक्ट्रेट कार्यालय के अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए सातवीं किस्त स्वीकृति कर दी है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में नवीन मुख्यालय में 265 एकड़ भूमि में शामली कलक्ट्रेट के अनावासीय और आवासीय भवनों का वर्ष 2015 से निर्माण चल रहा है। शासन की ओर से राजकीय निर्माण निगम की ओर से नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण कराया जा रहा है। शामली कलक्ट्रेट के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु पुनरीक्षित लागत 29 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपये के सापेक्ष 75 प्रतिशत से अधिक की 18 करोड़ 52 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि निर्माण कार्य पर खर्च हो चुकी है।
कलक्ट्रेट के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन ने 11 करोड़ सात लाख रुपये के सापेक्ष सातवीं किस्त के रुप में 7 करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की गई है। विशेष सचिव ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव लखनऊ समेत डीएम शामली को 22 मार्च 2021 की स्वीकृति की आदेश जारी कर दिया है। विशेष सचिव लालू का शासनादेश जिला मुख्यालय पर गत पांच अप्रैल 2021 को प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कार्यालय के अनावासीय भवनों की निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता कमल कांत शर्मा ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने कलक्ट्रेट के सभी ब्लाक का कार्य पूरा करने के लिए 30 जूून तक समय दिया गया है। अन्य दो ब्लाक कार्य बरसात के बाद निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed