फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The second phase of admissions will begin in ITI today

Shamli News: आईटीआई में आज शुरू होंगे दूसरे चरण के प्रवेश

Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The second phase of admissions will begin in ITI today
शामली। राजकीय औद्योगिक संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण के दाखिले सोमवार से शुरू होंगे। दाखिला प्रक्रिया 24 जुलाई तक होंगे। इसके बाद रिक्त सीटों पर तृतीय सूची से दाखिले होंगे।
विज्ञापन

जनपद में तीन राजकीय आईटीआई कॉलेज संचालित है। तीनों कॉलेजों में लगभग 30 ट्रेड़ों में 1100 सीटें उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई कॉलेज लिसाढ़ के प्रधानाचार्य शिवचरण ने बताया कि पहले चरण में कॉलेज में 228 की सूची जारी की गई थी, इसमें केवल 120 दाखिले ही हो पाए थे। उन्होंने बताया कि पहले चक्र में आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गई थी। 11 जुलाई को प्रथम सूची से प्रवेश के बाद रिक्त रह गई सीटों के सापेक्ष राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने द्वितीय सूची जारी की है। द्वितीय सूची के अनुसार दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सूची में आने वाले सभी छात्र-छात्रा समय से उपस्थित होकर प्रवेश की कार्रवाई पूरी कर लें। इसके बाद खाली रह गई सीटों को लेकर तीसरी सूची जारी होगी। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed