फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The risk of corona infection increases due to crowds in voting

मतदान में जुटी भीड़ से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The risk of corona infection increases due to crowds in voting
पहले दो चरण में हुए मतदान के बाद आसपास के जिलों में बढ़ा संक्रमण
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सलाह, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सोमवार को हुए मतदान में जुटी भीड़ से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा हो गया है। पहले दो चरण में पड़ोसी जिलों मुजफ्फरनगर और बागपत में मतदान हुआ, वहां मतदान के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शामली जिले में तीसरे चरण में मतदान हुआ। प्रधान पद के 230, ग्राम पंचायत सदस्य के 3126, क्षेत्र पंचायत के 464 और जिला पंचायत सदस्य के 19 पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लगी रही। मतदाता कतार में एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहे और सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा गया। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। कारण है कि आसपास के जिलों मुजफ्फरनगर और बागपत में पहले दो चरण में हुए मतदान के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए जिस तरह से मतदाताओं की कतारें लगी रही और लोगों की भीड़ जुटी रही, उससे जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बन गई है। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि भीड़ में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भीड़ में जाने से बचना चाहिए। फेस मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed