फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The ridership in trains, roadways buses started decreasing

ट्रेनों, रोडवेज बसों में कम होने लगी सवारियां

Thu, 15 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The ridership in trains, roadways buses started decreasing
ट्रेनों, रोडवेज बसों में कम होने लगी सवारियां
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण का खतरा और पंचायत चुनाव को देखते हुए आम नागरिक ट्रेनों और रोडवेज बसों में सफर करने से बचने लगे हैं। पिछले कई दिन से कोरोना के मद्देनजर लागू पड़ोसी हरियाणा एवं वेस्ट यूपी के कई जिलों में रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू होने से सवारियां सफर करने से बच रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 से 25 प्रतिशत सवारियों की संख्या में कमी हुई है।
तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हरियाणा के करनाल-पानीपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ जिलों में पिछले एक सप्ताह से रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी रहने से आम नागरिकों ने रोडवेज और ट्रेनों में चलने से कतराने लगे हैं। रोडवेज बसों में कम सवारियां चलने से आय भी बीस से 25 प्रतिशत कम हुई है। ज्यादातर दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ-पानीपत, करनाल, मुजफ्फरनगर मार्गो पर यूपी और हरियाणा राज्यो के लिए चलने वाले रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतिदिन 23 अनुबंधित बसों से साढ़े तीन लाख रुपये की आय हो रही थी। पिछले दो-तीन दिनों से उनकी बसों की आय दो लाख 75 हजार रुपये पर सिमट गई है। उनका कहना है कि 20-25 प्रतिशत सवारियों की कमी आई है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर जिले में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बसों में सवारियां कम निकली हैं। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि ट्रेनों में भी कोरोना सक्रंमण का असर आया है। ट्रेनों में कम सवारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed