फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The revenue team removed the temple that came under the JD of the highway

हाईवे की जद में आए मंदिर को राजस्व टीम ने हटवाया

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The revenue team removed the temple that came under the JD of the highway
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान हाईवे की जद में आए शिव मंदिर को राजस्व विभाग एवं पुलिस की मौजूदगी मे हटवाया गया। मंदिर में रखे शिवलिंग को श्रद्धालु गंगा में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।
विज्ञापन

मेरठ करनाल हाईवे के गाडीवाला चौराहा स्थित बिजलीघर परिसर में शिव मंदिर था। यह मंदिर हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे कार्य में हाईवे की जद में आ रहा था। इसे हटवाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा मंदिर की भूमि के मालिक मोहर सिंह को सूचना दी । सोमवार को राजस्व विभाग से कानूनगो नरेश और लेखपाल सूरज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और मंदिर को वहां से हटवा दिया। लेखपाल सूरज मिश्रा ने बताया हाईवे की जद में आ रहे शिव मंदिर को हटवाया गया है। जिस जगह में शिव मंदिर बना हुआ था वह 79 मीटर जगह है, जो मोहर सिंह की है। मंदिर से स्थापित शिवलिंग को लेकर मोहर सिंह के परिवार के लोग हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए गए हैं। मंदिर का स्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed