{"_id":"6657a18caf5d1bea9a0d3474","slug":"the-result-of-the-counting-of-votes-will-be-declared-within-half-an-hour-to-one-hour-shamli-news-c-26-1-smrt1047-121865-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आधा से लेकर एक घंटे के अंतराल में आएगा मतगणना का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आधा से लेकर एक घंटे के अंतराल में आएगा मतगणना का परिणाम
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरु होगी। आधा से लेकर एक घंटे के अंतराल में चुनाव परिणाम आएगा। कैराना लोकसभा के शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा का पहला राउंड का चुनाव परिणाम सुबह नौ बजे से लेकर दस बजे के बीच आएगा। गंगोह-नुकड़ विधानसभा के परिणाम सहारनपुर से जारी होंगे।
शामली मंडी में चार जून को होने वाली कैराना लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए सहारनपुर जिले की नुकड़ विधानसभा में 27, गंगोह विधानसभा में 28, कैराना विधानसभा में 23, थानाभवन विधानसभा 24 और शामली विधानसभा में 21 राउंड होंगे। शामली मंडी में कैराना, शामली, और थानाभवन विधानसभा और सहारनपुर जिला मुख्यालय पर गंगोह- नुकड़ विधानसभा की मतगणना होगी।
जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शामली मंडी में लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। सभी मतगणना कार्मिकोें के आने के बाद सबसे पहले टेबल आवंटित की जाएंगी। कैराना विधानसभा के मतगणना कक्ष में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। ठीक आठ बजे ईवीएम की मतगणना शुरु होगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगेंगीं। एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक रहेंगे। मंडी के एक नीलामी चबूतरों पर शामली और थानाभवन विधानसभा और एक चबूतरे में कैराना विधानसभा की मतगणना होगी। सभी परिणाम दोपहर दो बजे घोषित होने की संभावना है।
निर्वाचन प्रभारी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन ने बताया कि पोस्टल बैलेट की मतगणना कैराना विधानसभा में होगी। दोपहर दो बजे तक सभी विधानसभाओं की मतगणना के नतीजे आएंगे।
एक जून को मतगणना का दूसरा रेंडमाइजेशन
शामली। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि एक जून को मतगणना का दूसरा रेंडमाइजेशन होगा। दो जून को दूसरा प्रशिक्षण होगा। तीन जून को अंतिम रेंडमाइजेशन किया जाएगा।