फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The result of civic elections will come in nine to ten hours

Shamli News: नौ से दस घंटे में आ जाएगा निकाय चुनाव का परिणाम

Fri, 05 May 2023 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
The result of civic elections will come in nine to ten hours
=मतगणना के लिए लगाई गई 1415 कार्मिकों की ड्यूटी
विज्ञापन

- 195 टेबिल पर होगी मतगणना, चेयरमैन व सदस्य पद की गणना टेबल होगी अलग
- नौ और दस मई को वीवी इंटर काॅलेज में मतगणना कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। नगर निकाय चुनाव की आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना में 1415 कार्मिक लगाए जाएंगे। मतगणना में 195 टेबिल लगाई जाएंगी। चेयरमैन और सदस्य की मतगणना अलग-अलग टेबिल पर होगी। 8 से 10 घंटे में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना कार्मिकों को आगामी 9 व 10 मई को वीवी इंटर काॅलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में डीएम रविंद्र सिंह ने मतगणना के रेंडमाइजेशन के लिए 1415 कार्मिकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि 13 मई को होने वाली नगर निकाय चुनाव की मतगणना में 1195 मतगणना कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाएगी। 220 कार्मिक आरक्षित रहेंगे। मतगणना के लिए 195 टेबिल लगाई जाएंगी। एक टेबिल पर एक गणना प्रेक्षक, चार गणना सहायक को तैनात किया जाएगा। अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना अलग-अलग टेबिल पर होगी। प्रत्येक टेबिल 50-50 मत पत्रों के बंडल बनाए जाएंगे। आठ से दस घंटे में अध्यक्ष व सभी सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। शामली नगर पालिका परिषद, बनत, एलम, थानाभवन, जलालाबाद नगर पंचायत की मतगणना शामली मंडी, कैराना पब्लिक इंटर काॅलेज में कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद की मतगणना होगी। झिंझाना के आरएसएस सदन इंटर काॅलेज में झिंझाना-ऊन, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed