फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The responsibility of arranging the Mahapanchayat will be on the youth.

किसानों का धरना दसवें दिन भी रहा जारी

Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of arranging the Mahapanchayat will be on the youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का शनिवार को दसवें दिन मुख्य मुद्दा 24 अगस्त को होने वाली किसान महापंचायत रहा। किसान महापंचायत की व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्र के युवाओं के कंधों पर होगी।
महापंचायत की तैयारी को लेकर संघर्ष समिति ने 11 सदस्यीय टीम गठित की है। वह व्यापक स्तर पर महापंचायत को सफल बनाने के लिए प्रचार कर रही है। वक्ताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए एक बार फिर दोहराया कि जब तक एक प्रोजेक्ट एक रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलता है तब तक धरना जारी रहेगा। मुआवजे की समस्या हल होने के बाद ही बाकी मुद्दों पर बात होगी। तब तक कोई भी निर्माण का कार्य नहीं होने देंगे। धरने पर समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, विजेंद्र सिंह बाबरी, भोपाल सिंह, हाजी तुफैल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक, प्रमोद, मनोज खानपुर, बाबा रवींद्र थांबेदार गठवाला खाप लांक, बाबू प्रधान, बीरबल, महावीर सिंह, रवि मलिक आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता किरण सिंह चूनसा ने की तथा संचालन विदेश मलिक ने किया।
विज्ञापन

24 अगस्त को धरनास्थल पर होने वाली किसान महापंचायत की व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्र के युवाओं के कंधों पर होगी। क्षेत्र के युवाओं ने भी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed