फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The relatives' mobiles were also not found

परिजनों के मोबाइल भी नहीं मिले

Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The relatives' mobiles were also not found
परिजनों के मोबाइल भी नहीं मिले
विज्ञापन

शामली। अजय पाठक और उनके परिजनों के मोबाइल भी गायब हैं। एसपी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन भी घर पर नहीं मिले हैं। ऐसे में संभावना है कि हत्यारे मोबाइल फोन ले गए हैं। पुलिस परिजनों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवा रही है, जिससे पता चलेगा कि उनकी लास्ट कॉल कहां से आई। मोबाइल फोन की लोकेशन पता की जाएगी।
रिवाल्वर पहले ही चोरी हो गया था
अजय पाठक का लाइसेंसी रिवाल्वर पहले ही चोरी हो चुका है। एसओ आदर्श मंडी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अजय का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन

अजय पाठक के हाथ, उंगलियों पर भी चोट के निशान मिले
शामली। अजय पाठक ने हत्यारों से बचाव की कोशिश की थी। इसी दौरान उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी घाव हैं। एसपी विनीत कुमार के मुताबिक अजय पाठक के हाथ उंगलियों पर घाव के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि अजय की हत्यारों से हाथापाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में कार ले जाता दिखा एक शख्स
पुलिस ने देर रात अजय पाठक के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक व्यक्ति अजय पाठक की कार लेकर जाता नजर आ रहा है। कार चला रहा व्यक्ति कार वापस बैक करके भी लाया था। एसपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में ये फुटेज करीब आठ बजे के आसपास हैं, जबकि मोहल्ले वाले करीब सात बजे किसी को गाड़ी ले जाने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed