फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The reason for trouble is being away from Quran and Namaz: Mufti

मुस्लिम समाज के लिए मुसीबत का सबब, कुरान और नमाज से दूर होना : मुफ्ती

Fri, 24 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The reason for trouble is being away from Quran and Namaz: Mufti
जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में आयोजित सालाना जलसे में उपस्थित लोग
शामली, झिंझाना। कस्बे के मदरसा नूरिया में बृहस्पतिवार रात सालाना जलसे में सात बच्चों को हाफिज ए कुरान बनने पर दस्तारबंदी की गई। जलसे में आए देवबंद के मौलानाओं ने कौम को खिताब करते हुए दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जलसे में देवबंद से आए मुफ्ती रियासत ने कहा कि मुसलमानों पर जितनी भी मुसीबतें आ रहीं हैं, वे हमारी गलतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज मुसलमान कुरान और नमाज से दूर होता जा रहा है। कुरान पूरी दुनिया के लिए हिदायत की किताब है। उन्होंने बच्चों को कुरान की तालीम दिलाने पर जोर दिया। शामली जमीअत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना आकिल ने कहा कि एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम दोनों जरूर दिलाएं। जलसे में मुफ्ती रियासत ने भी लोगों को संबोधित किया। जलसे की निजामत मौलाना आजम कासमी ने की। हाफिज ए कुरान हुए सात बच्चों को पगड़ी पहनाकर पुरस्कृत किया। जलसे के समापन पर देश में एकता अखंडता के लिए दुआ कराई गई। मदरसे के मोहतमिम कारी वकील उर रहमान ने जलसे में आए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed