{"_id":"578e773c4f1c1b347fc4bb3d","slug":"the-rain-ceased-yamuna-also-start-happening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमी तो यमुना भी घटनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमी तो यमुना भी घटनी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बारिश रुकने के बाद से यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 20 सेमी पानी घटा है। कैराना यमुना पुल पर दोपहर तीन बजे के लगभग 230.25 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया है।
शुक्रवार मध्य रात्रि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद हथनीकुंड ताजेवाला बैराज से यमुना में एक लाख छह हजार क्यूसेक जबरदस्त पानी आजाने से सिंचाई विभाग के अफसरों नींद उड़ गई थी। पिछले 24 घंटे से यमुना का जलस्तर 229.50 मीटर से लेकर 230.45 मीटर तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद हथनीकुंड बैराज और ताजेवाला बैराज से लगातार पानी में कमी दर्ज की गई। जिससे जिले में कैराना यमुना पुल पर पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर घटकर 230.25 मीटर दर्ज किया गया है।
कैराना यमुना ब्रिज पर केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षक अजय पाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 20 सेमी यमुना के जलस्तर में कमी आई है।
उन्होंने बताया कि यमुना के जलस्तर में अगले 24 घंटे में कमी आने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से बताया कि हथनीकुंड ताजेवाला पर सुबह छह बजे 14 हजार क्यूसेक पानी रह गया था। दो बजे के लगभग चार हजार 264 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया है।