फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The property will be attached to those who have manipulated the vote

- मतदान में गड़बडी करने वालो की होगी संपत्ति कुर्क, गैंगेस्टर और रासुका किया जाएगा निरुद्ध डीएम ने ली कलक्ट्रेट में बैठक

Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The property will be attached to those who have manipulated the vote
मतदान में गड़बड़ी करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका में निरुद्ध करते हुए ऐसे लोगों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनेे कहा कि आम मतदाता निर्भय होकर मतदान करें।

रविवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से संबधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन यदि पोलिंग बूथ पर किसी व्यक्ति द्वारा अराजकता की जाती है, या किसी भी प्रकार से लोगों को बहकाया, फुसलाया या डराया जाता है, तो ऐसे लोगों परर गैंगेस्टर एनएसए में निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की सारी संपत्ति कुर्क करके राज्य सरकार के नाम की जाएगी। बैठक में सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। संवेदनशीलता के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए जिस अधिकारी को सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं। वह उनका निर्वहन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed