{"_id":"614241d88ebc3ea6b51b79a9","slug":"the-program-of-chief-minister-s-visit-to-shamli-will-be-decided-today-shamli-news-mrt556399674","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा मुख्यमंत्री के शामली आने का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा मुख्यमंत्री के शामली आने का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तय होगा मुख्यमंत्री के शामली आने का कार्यक्रम
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामली दौरे के 18-19 सितंबर में से किसी एक तिथि में आने के संकेत मिले हैं। बृहस्पतिवार को शामली आने की तिथि तय हो जाएगी। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर शामली आने का न्योता देंगे। इसके बाद ही तिथि की घोषणा की जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली आना प्रस्तावित है। शामली आगमन पर वह कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव, गुुर्जरपुर में पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज की आधारशिला रखेंगे। जिले की विकास परियोजनाओं की लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने विकास कार्यों की परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली है। शासन से सूची को मुख्यमंत्री कार्यालय से अंतिम रूप दिया जाएगा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उनसे मिलकर शामली दौरे की तिथि घोषित कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वह शामली कार्यक्रम की तिथि के बारे में जानकारी देंगे।
डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक
शामली। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लाभान्वित करेंगे। इसके अलावा डीएम ने अन्य तैयारियों को लेकर गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जो दायित्व दिए गए हैं अधिकारी उनका निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करें। सभी अपनी रिपोर्ट दुरुस्त रखें। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीडीओ प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।