{"_id":"633c8740ef3ac03e16750bfb","slug":"the-procession-of-maharaja-agrasen-took-out-with-the-bandwagon-shamli-news-mrt608223348","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड-बाजों साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड-बाजों साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
विज्ञापन
शामली में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में ढोल बजाती महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
बैंडबाजों साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
शामली। श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बरातघर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में कई प्रसिद्ध बैंड, विभिन्न प्रकार की झांकियां, ढोल पार्टी आदि शामिल रही। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मिल रोड अग्रसेन पार्क पर महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के तत्वावधान में हनुमानधाम स्थित अग्रसेन भवन में मंगलवार सुबह श्री लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञ में मुख्य यजमानप अरविंद संगल व मीनू संगल रहे। इसके बाद तिलक समारोह आयोजित हुआ। तिलक समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति को तिलक किया। इसके बाद दोपहर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रदेशों के आए सात प्रसिद्ध बैंडबाजे, ढोल पार्टी और 14 से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान महाकाल, खाटू श्याम, महाराणा प्रताप, मोरध्वज व समाजवाद की प्रणेता एक रुपयों एक ईंट की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारों से और भजनों से वातावरण धर्ममय बना रहा। शोभायात्रा हनुमानधाम से शुरू होकर वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड होते हुए शाम को महाराजा अग्रसेन पार्क पर पहुंची और महाआरती के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, मानस संगल, घनश्यामदास गर्ग, अशोक बंसल, अंकित गोयल, अनुज गर्ग, सतीश गोयल, आयोजक समिति के विशाल गुप्ता, नरेंद्र मंगल, अंकित गुप्ता, मनोज गर्ग, राकेश गर्ग, संदीप मित्तल, आनंद गर्ग, अशोक गोयल, विवेक बंसल, संजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सचिन मित्तल, संजय ऐरन, चंचल गोयल, सार्थक गर्ग, अखिल तायल, सचिन मित्तल, सोनू, राहुल कुच्छल व मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।

शामली में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा में ढोल बजाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली अग्रसेन बरात घर में महाराजा अग्रसेन मूर्ति पर माल्यार्पण करते अग्रवाल समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली अग्रसेन बरात घर में महाराजा अग्रसेन मूर्ति पर माल्यार्पण करते विधायक प्रसन्न चौधरी।- फोटो : SHAMLI

शामली में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा में घोड़ों पर सवार अलग-अलग गोत्र के बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार अलग-अलग गोत्र के बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा में लक्ष्मण मूर्छा की झांकी।- फोटो : SHAMLI

शामली में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा में सजी झांकी।- फोटो : SHAMLI

शामली अग्रसेन बरात घर में महाराजा अग्रसेन मूर्ति पर माल्यार्पण करते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व पूर्- फोटो : SHAMLI